Press "Enter" to skip to content

All CTET Study Material PDF in Hindi | Paper, Notes, Books & Syllabus

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

[ad_1]

All CTET Study Material PDF in Hindi | Paper, Notes, Books & Syllabus

All CTET Study Material PDF in Hindi :- दोस्तों CTET की परीक्षाएं आते ही हम CTET study material ढूंढने लग जाते हैं, जैसे CTET study material pdf, notes, syllabus, old papers या फिर किसी एक विषय की CTET notes की pdf जैसे CTET Sanskrit pdf notes, Sanskrit pedagogy for CTET या फिर CTET pedagogy notes.

तो दोस्तों अब आपको परेशान होने की ज़रूरत नही है। आप अगर समझ में आया हैं तो आपसे वादा है कि आप CTET पास हुए बिना नही जाएंगे यहाँ से। आपको CTET study material pdf notes और ctet की स्ट्रेटजी के बारे में यहाँ से अच्छा ज्ञान पूरे इंटरनेट में नही मिलेगा यकीन मानिए। यहाँ A to Z ctet की तैयारी कैसे करें, क्या पढें और क्या न पढें इन सब पर ही बात होगी।

सबसे पहले जान लेते हैं कि ये परीक्षा ctet है क्या ctet का full form क्या है ? और इसकी योग्यता अर्थात ctet eligibility क्या-क्या हैं ?, कौन इसका form भर सकता है और कौन नही भर सकता। Ctet pass करने के फायदे क्या होंगे, CTET new syllabus आदि।

इसके बाद आपको ctet study material free pdf notes औऱ ctet old papers for primary and junior दोनों मिलेगा। इसके अलावा ctet practice sets भी मिलेंगे। ध्यान रखें लेखक आपको गुमराह नही कर रहा है, उसने यह परीक्षा पास की हुई है तभी वो आपकी जगह आकर सोच रहा है और आपके लिए यह आर्टिकल लिख रहा है।

तो चलिए एक-एक करके चर्चा करते हैं CTET से जुड़े हर बिंदु पर।

CTET क्या है? ( What is Ctet)

दोस्तों बहुत से लोग नये आये हुए होते हैं इस क्षेत्र में। जिनको नही पता होता कि ctet क्या है, CTET का full form क्या है। तो आप इसे चाहे topic का intro समझ लीजिए पर यह भी एक अहम हिस्सा है। जब तक हम जानेंगे नही कि कौन सी परीक्षा क्या है तब तक हम उसकी तैयारी कैसे करेंगे।

CTET (सीटेट) का full form होता है “Central Teacher Elegibility Test” हिंदी में कहें तो “केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा” यह परीक्षा केंद्र के द्वारा कराई जाती है इसी वजह से यह केंद्रीय हुई। इस परीक्षा को पास करके आप किसी भी राज्य या फिर पूरे देश मे primary और junior के अध्यापक बनने के योग्य हो जाते हैं।

Private विद्यालयों में डायरेक्ट और सरकारी विद्यालयों में एक और परीक्षा देकर आप सरकारी अध्यापक बन सकते हैं इस ctet को निकालने के बाद। बहुत से राज्य अपना खुद का tet (teacher elegibility test) करवाते हैं उसे STET भी कहते हैं।

CTET(सीटेट) की योग्यता क्या है? (Eligibility for ctet)

दोस्तों प्राथमिक का शिक्षक बनने की अलग योग्यता है और जूनियर का शिक्षक बनने की अलग। परन्तु कुछ योग्यता दोनों में समान है अर्थात आप उस योग्यता के होने पर किसी मे भी अप्लाई कर सकते हैं।

तो ये है CTET की योग्यता-

 

प्राइमरी के अध्यापक (कक्षा 1 से 5 का) बनने के लिए योग्यता इनमे से कोई एक होनी चाहिए

  • सीनियर सेकेंडरी अर्थात इंटर में आपके कम से कम 50% marks हों और आपने 2 year का डिप्लोमा इन एलिमेंट्री कोर्स किया हो या फिर उसके फाइनल ईयर में हों। या
  • NCTE के अनुसार अधिनियम 2002 के हिसाब से सीनियर सेकेंडरी अर्थात इंटर में आपके कम से कम 45% marks हों और आपने 2 year का डिप्लोमा इन एलिमेंट्री कोर्स किया हो या फिर उसके फाइनल ईयर में हों। या
  • सीनियर सेकंडरी में आपके 50% marks हों और आपने 4 साल का बी• एल• एड• किया हो या अंतिम वर्ष में हों। या
  • ग्रेजुएशन आपने कम से कम 50% marks से pass किया हो और साथ मे Bed या BTC या डीएलएड किया हो या अंतिम वर्ष में हों।

जूनियर(कक्षा 6 से 8) का अध्यापक बनने के लिए इनमे से कोई भी योग्यता

  • ग्रेजुएशन पास हों और साथ मे डीएलएड हो या उसके अंतिम वर्ष हों या फिर साथ मे बीएड एक साल का हो या साथ मे बीएड एक साल का स्पेशल एजुकेशन का हो।
  • सीनियर सेकंडरी में कम से कम 50% अंक हों और 4 साल का बीएलएड किया हो या अंतिम वर्ष में हों।

CTET Syllabus (सीटेट का सिलेबस क्या है?)

यहाँ भी प्राइमरी और जूनियर के लिए अलग अलग सिलेबस है पहले आपको मोटा-मोटा स्ट्रक्चर दिया जा रहा है जिससे आप समझ सकें कौन सा विषय कितने अंक का है। और आगे दी हुई लिंक से pdf में विस्तार से सिलेबस देख सकते हैं।

कुल 150 अंक का प्रश्नपत्र आता है उनके विषयवार अंकों का विवरण ये रहा-

प्राइमरी लेवल (कक्षा 1 से कक्षा 5) के लिए

विषय अंक
बाल विकास और शिक्षा शास्त्र
(Child Psychology and Pedagogy-CPD)
30
भाषा 1 30
भाषा 2 30
पर्यावरण (EVS) 30
गणित (maths) 30
कुल 150

जूनियर लेवल (कक्षा 6 से कक्षा 8 के लिए)

विषय अंक
बाल विकास और शिक्षा शास्त्र
(Child Development and Pedagogy-CDP)
30
भाषा 1 30
भाषा 2 30
साइंस स्ट्रीम वालों के लिए विज्ञान और गणित 30+30=60
कला वर्ग (Art side) वालों के लिए सोशल साइंस 60
कुल 150

CTET syllabus यहाँ से डाउनलोड करें-

माध्यम (medium) Download links
Download CTET Syllabus in English Click Here
Download Ctet Syllabus in Hindi
(Ctet syllabus हिंदी में डाउनलोड करें)
Click Here
Download CTET Sanskrit Syllabus Click Here

टिप-1 आपने भाषा 1 (Language 1st) में जो भाषा ली हुई है उसको ध्यान से पेपर देखकर भाषा 1 वाला ही करिएगा। इसी प्रकार भाषा 2 मे ध्यान रखना हैं। नही समझ आया?

जैसे मैंने भाषा 1 हिंदी ली तो मैं भाषा 1 वाली हिंदी करूंगा भाषा 2 वाली टच भी नही करूंगा और अंग्रेजी या संस्कृत या कोई भी भाषा , भाषा 2 मे है तो उसका भाषा 1 वाला भाग नही टच करूंगा उसका भाषा 2 वाला भाग करूंगा। बहुत से लोग ये गलती कर देते हैं जिस वजह से उनका ctet qualify नही हो पाता। आप मत करिएगा।

टिप-2 भाषा 1 और भाषा 2 मे अंतर ये है कि भाषा 1 वो भाषा होगी जिसमें आप कुशल होंगे अर्थात ctet भाषा 1 मे आपको गद्य और पद्य (Prose) और (Poetry) दोनों मिलेगा। जबकि भाषा 2 मे दोनों गद्य ही होंगे। तो भाषा 1 आप वो चुनिए जिसमे आप कुशल हों और भाषा 2 मे वो भाषा जिसमे आप कम कुशल हों।

 

[ad_2]

source url :- https://www.techsingh123.com/all-ctet-study-material-pdf/ Source link

Instagram Group Join Now
Subscribe youtube Subscribe

सरकारी क्षेत्र के पोस्ट और रिक्तियों में नवीनतम भर्ती

सभी राज्य भर्ती: यहाँ क्लिक करें 8वीं पास All India बंपर भर्ती- यहाँ क्लिक करें
शिक्षक भर्ती लिस्ट: यहाँ क्लिक करें 10वी पास All India बंपर भर्ती- यहाँ क्लिक करें
Bank Job list: यहाँ क्लिक करें 12वी पास All India बंपर भर्ती- यहाँ क्लिक करें
रेलवे भर्ती लिस्ट: यहाँ क्लिक करें ITI पास All India बंपर भर्ती– यहाँ क्लिक करें
SSC भर्ती लिस्ट: यहाँ क्लिक करें Diploma पास All India भर्ती- यहाँ क्लिक करें
आंगनवाड़ी भर्ती लिस्ट: यहाँ क्लिक करें Graduate पास All India भर्ती- यहाँ क्लिक करें
पुलिस & सेना भर्ती: यहाँ क्लिक करें B.E/B.Tech पास All India भर्ती- यहाँ क्लिक करें
Join Indian Army: यहाँ क्लिक करें PG पास All India बंपर भर्ती- यहाँ क्लिक करें
Join Indian Navy: यहाँ क्लिक करें Walk–in–interview भर्ती: यहाँ क्लिक करें
UPSC भर्ती: यहाँ क्लिक करें Handicapped Jobs: यहाँ क्लिक करें
Telegram: टेलीग्राम जॉब अपड़ेस College/University Govt jobs: यहाँ क्लिक करें
Fb Page: जॉइन Facebook ग्रुप Jobs By Interview भर्ती: यहाँ क्लिक करें
 

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2019. All Rights Reserved.
Home
All India
Qualification
Profession
Search